देश की खबरें | लोक सेवा दिवस पर शाह ने नौकरशाहों को बधाई दी

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोक सेवा दिवस के अवसर पर देश के नौकरशाहों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि देश की लोक सेवा अधिक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयास जारी रखेंगी।

यह दिन लोक सेवकों को उनके अनुकरणीय कार्य का उत्सव मनाने और उनकी उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करने के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोक सेवा दिवस पर, हम लोक सेवकों की उनकी प्रभावी और प्रतिबद्ध सेवा के लिए सराहना करते हैं जो हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण रही है। भारत की लोक सेवा एक अधिक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयास जारी रखे।’’

भारत में सिविल सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और अन्य अखिल भारतीय सेवाएं और केंद्रीय सेवा समूह ए और समूह बी शामिल हैं।

इस दिन, कई कार्यालय अपने संबंधित विभागों के लिए आने वाले वर्ष के लिए योजना तैयार करते हैं।

केंद्र सरकार विभिन्न विभागों के काम का मूल्यांकन भी करती है और लोक सेवा दिवस पर विभिन्न लोक सेवाओं के सर्वश्रेष्ठ कामकाजी व्यक्तियों और समूहों को पुरस्कार प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)