खेल की खबरें | अमेरिकी तैराकी कोचों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला

डेब्रा ग्रोडेन्स्की, सुजेट मोरान और ट्रेसी पालमेरो तथा तीन अन्य अज्ञात महिलाओं ने इस महीने तीन मुकदमे दायर किये हैं। इनमें जिन कोचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें अमेरिका के पूर्व ओलंपिक और राष्ट्रीय टीम के कोच मिच आइवे, पूर्व राष्ट्रीय टीम निदेशक इवरेट उचियामा और पूर्व कोच एंड्रयू किंग शामिल हैं।

इसमें कहा गया है अमेरिकी तैराकी संघ, उसके पूर्व निदेशक चुक वील्गस और अन्य शीर्ष अधिकारी, स्थानीय संघ और क्लब इावे, उचियामा और किंग के गलत व्यवहार से वाकिफ थे लेकिन उन्होंने इसके समाधान की कोशिश नहीं की। इससे गलत माहौल तैयार हुआ जिससे कम उम्र के तैराकों के यौन शोषण और उत्पीड़न के मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली ने राज्य संघों से कहा, खाली स्टेडियमों में हो सकता है IPL.

ग्रोडेन्सकी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरे साथ यौन उत्पीड़न को शत प्रतिशत रोका जा सकता था। ’’

उन्होंने कहा कि किंग ने 11 से 16 उम्र के बीच उनका यौन उत्पीड़न किया। तब वह 1980 के दशक के शुरू में डेनविले कैलिफोर्निया में तैराक थी। वह अब 51 साल की हैं और न्यूयार्क में रहती हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण वह कई वर्षों तक अवसाद में रही।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट करने पर कर रहे हैं विचार.

किंग को 2010 में 20 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में 40 साल की सजा सुनायी गयी थी।

मोरान ने कहा कि आइवे ने 12 साल की उम्र से ही उनका यौन शोषण किया जिससे वह 17 साल की उम्र में गर्भवती हो गयी। मोरान ने कहा कि आइवे ने उसे 1984 ओलंपिक ट्रायल्स से कई महीने पहले गर्भपात करवाने के लिये कहा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)