देश की खबरें | यौन हमला मामला: भाजपा ने दुख जताया, कांग्रेस ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जब यौन हमले की शिकार 12 वर्षीय लड़की से मिलने एम्स पहुंचे तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह लड़की के परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 11,514 नए मामले सामने आए, 316 की मौत.

पुलिस के अनुसार लड़की पर यौन हमले के साथ ही उसके चेहरे तथा सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। पश्चिम विहार में मंगलवार की शाम बच्ची खून से लथपथ मिली थी।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लड़की पर इस जघन्य हमले से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir Police: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवाद से जुड़ने के बाद नए आतंकियों का जीवन काल अब 1 से 90 दिन.

गुप्ता ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मैंने लड़की के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली और एम्स के अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा पीड़ित के परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने एम्स में लड़की के परिजनों से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया।

दिल्ली महिला कांग्रेस की सदस्यों ने एम्स में केजरीवाल को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)