कोलकाता, दो जुलाई कोलकाता पुलिस खुफिया विभाग के कम से कम सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सातों पुलिसकर्मियों को पिछले सप्ताह से बुखार की शिकायत थी और कोविड-19 की जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने कहा कि सभी सातों पुलिस कर्मियों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय में जासूसी विभाग के पूरे परिसर को संक्रमणमुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि पिछले चार महीनों में यहां 350 से अधिक पुलिसकर्मियों में महामारी का पता चला है।
हालांकि, उनमें से ज्यादातर अब स्वस्थ हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY