एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेवा व्यापार वृद्धि 2025 की पहली तिमाही में पांच प्रतिशत पर खिसकी: डब्ल्यूटीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण वर्ष 2025 की पहली तिमाही में वैश्विक सेवा व्यापार की वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह गई।

जरुरी जानकारी | सेवा व्यापार वृद्धि 2025 की पहली तिमाही में पांच प्रतिशत पर खिसकी: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, 31 जुलाई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण वर्ष 2025 की पहली तिमाही में वैश्विक सेवा व्यापार की वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह गई।

वैश्विक सेवा व्यापार में भारत एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

डब्ल्यूटीओ ने कहा कि यूरो और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मूल्य में वृद्धि और बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के कारण वर्ष के शुरुआती महीनों में सेवा व्यापार में नरमी रही।

डब्ल्यूटीओ ने कहा, ‘‘वैश्विक सेवा व्यापार की वृद्धि दर 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर घटकर पांच प्रतिशत रह गई। यह 2024 और 2023 की वृद्धि दर का लगभग आधा है।’’

विश्व व्यापार संगठन ने कहा कि 2025 की पहली तिमाही में यूरोप और उत्तरी अमेरिका में सेवा निर्यात में सालाना आधार पर केवल तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 2024 की पहली तिमाही के क्रमशः आठ प्रतिशत और 11 प्रतिशत से कम है।

इसके विपरीत, एशिया में नौ प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर बनी रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जून तक 13 प्रतिशत, भारत में 12 प्रतिशत और जापान में 11 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).