देश की खबरें | सेंथिल बालाजी की हिरासत अवधि 22 अप्रैल तक बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की एक अदालत ने बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की हिरासत अवधि 22 अप्रैल तक बढ़ा दी।
चेन्नई, 17 अप्रैल तमिलनाडु की एक अदालत ने बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की हिरासत अवधि 22 अप्रैल तक बढ़ा दी।
बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अली ने बालाजी की न्यायिक हिरासत बढ़ाये जाने का आदेश दिया।
अभियोजन पक्ष ने बालाजी को यहां केंद्रीय पुझल जेल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया था।
न्यायाधीश ने बालाजी द्वारा दायर एक याचिका को स्वीकार करते हुए जेल अधिकारियों को उन्हें सोमवार को अदालत के सामने पेश करने का निर्देश दिया।
बालाजी ने मुकदमे में उनकी मुक्ति याचिका पर उनके पक्ष की दलीलें फिर से शुरू करने की मांग की थी।
बालाजी के पक्ष की दलीलें 22 मार्च को समाप्त हुई थीं।
ईडी ने रुपये के बदले नौकरी के घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में पिछले वर्ष जून में बालाजी को गिरफ्तार किया था। बालाजी पूर्ववर्ती अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सरकार में परिवहन मंत्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

