एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 109 अंक चढ़ा

एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए.

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 109 अंक चढ़ा
BSE SENSEX

मुंबई, 7 फरवरी : एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 108.97 अंक की बढ़त के साथ 60,615.87 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.65 अंक के लाभ के साथ 17,801.25 अंक पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पालघर में निर्माणाधीन कारखाने में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत, दो अन्य घायल

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर लाभ में थे. सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 60,506.90 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 89.45 या 0.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,764.60 अंक रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).