Sensex Update: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 145.4 अंक टूटकर 59,265.68 अंक पर आ गया.
मुंबई, 2 मार्च : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 145.4 अंक टूटकर 59,265.68 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.95 अंक के नुकसान से 17,402.95 अंक पर कारोबार कर रहा था.
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, मारुति, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे. एशियाई बाजारों में जापान और हांगकांग में गिरावट थी. चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार बढ़त में थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये घटा
बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर रहा था. वहीं निफ्टी 146.95 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,450.90 अंक पर बंद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

