सेंसेक्स में हजार अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 2.54 प्रतिशत से नीचे
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट हुई. वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला.
मंबई, 21 अप्रैल: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट हुई. वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक 30,634.41 के निचले स्तर तक जाने के बाद 822.45 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,825.55 पर कारोबार कर रहा था.
इसी तरह एनएसई निफ्टी 235.05 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 9,026.80 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट मारुति के शेयरों में देखने को मिली. उसके बाद टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी का स्थान रहा.
सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज से बाजार संभला
दूसरी ओर सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी में तेजी आई. पिछले सत्र में सेंसेक्स 59.28 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,648 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 4.90 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 9,261.85 पर बंद हुआ था.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 265.89 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा. कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में बिकवाली के बाद घरेलू बाजार में गिरावट आई और कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

