एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155 अंक टूटा, निफ्टी 17,600 पर आया

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और टीसीएस, इंफोसिस तथा मारुति जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया.

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155 अंक टूटा, निफ्टी 17,600 पर आया
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 12 अगस्त : वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और टीसीएस, इंफोसिस तथा मारुति जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 155.21 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 59,177.39 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.25 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान से 17,621.75 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक 1.34 फीसदी की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई. इसके अलावा नेस्ले इंडिया, मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और सन फार्मा भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे. वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, पॉवर ग्रिड, एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन लाभ में रहे. पिछले सत्र में, शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : आजादी का अमृत महोत्सव : ‘बढ़े चलो’ का भव्य समापन दिल्ली में शुक्रवार को होगा

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.25 अंक 0.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,659 अंक पर बंद हुआ था.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 99.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,298.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).