कोलकाता, पांच नवंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का शुक्रवार शाम को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी को अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार को यहां रवींद्र सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एकत्र हुए। मुखर्जी का हृदय गति रुकने से एक सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।
शहर के दक्षिणी हिस्से में केओराटोला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार की रात एक सरकारी अस्पताल में हृदय गति रुकने से 75 वर्षीय मंत्री की मृत्यु के बाद सात दिन के शोक की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिन्होंने कोलकाता के पूर्व मेयर के निधन को ‘‘बड़ी व्यक्तिगत क्षति’’ बताया था, उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम और अरूप विश्वास, कांग्रेस के अब्दुल मन्नान और प्रदीप भट्टाचार्य के साथ-साथ भाजपा के दिलीप घोष और राहुल सिन्हा ने कोलकाता के पूर्व मेयर को श्रद्धांजलि दी।
माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा और पार्टी प्रवक्ता सुजान चक्रवर्ती ने भी मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हकीम ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “मैं सुब्रत दा को देखकर बड़ा हुआ हूं। वह मेरे बचपन के हीरो थे। ऐसे कई उदाहरण हैं जब मैंने उनसे सलाह के लिए संपर्क किया और उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY