खेल की खबरें | सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : मध्य प्रदेश, झारखंड जीते

पंचकुला, पांच मार्च मध्यप्रदेश और झारखंड ने बुधवार को यहां 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए मैच में जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश ने डिवीजन ए के पूल डी मैच में उत्तर प्रदेश को 2-1 से शिकस्त दी।

विजेता टीम के लिए हृतिका सिंह (सातवें मिनट) और नीलू डाडिया (53वें मिनट) ने गोल दागे।

उत्तर प्रदेश की कप्तान रजनी बाला ने 31वें मिनट में गोल किया।

डिवीजन ए के एक अन्य मैच में झारखंड ने तमिलनाडु को 9-2 से हराया।

डिवीजन बी में उत्तराखंड ने असम को 9-0 से जीत हासिल की जिससे उसने पूल ए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और वह अगले सत्र में डिवीजन ए में खेलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)