देश की खबरें | इंदौर में कोविड-19 से उबरे वरिष्ठ पत्रकार ने प्लाज्मा दान किया
जियो

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो जून कोविड-19 से उबरे 50 वर्षीय पत्रकार ने इस महामारी से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने के लिये आगे आते हुए मंगलवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के एक अखबार में संवाददाता के रूप में काम करने वाले देव कुंडल (50) ने महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में अपना प्लाज्मा दान किया।

यह भी पढ़े | मुंबई में बारिश शुरू, कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही हैं बारिश: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एमवायएच, देश के उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल है जिन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के चिकित्सकीय प्रयोग की अनुमति दी है।

प्लाज्मा दान के बाद कुंडल ने कहा, "अगर मेरा प्लाज्मा चढ़ाये जाने से कोविड-19 के किसी गंभीर मरीज की जान बच सकती है, तो मानवता के नाते मैं खुद को धन्य समझूंगा।"

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के बॉम्बे अस्पताल समेत 4 बड़े अस्पतालों को भेजा कारण बताओ नोटिस, COVID-19 ट्रीटमेंट में नियमों के उल्लंघन का आरोप.

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार को 14 अप्रैल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद ठीक होने पर वह दो मई को घर लौटे थे।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के 3,570 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 138 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 2,029 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)