Muralidhar Reddy Passes Away: वरिष्ठ पत्रकार मुरलीधर रेड्डी का बीमारी के कारण निधन
Muralidhar Reddy

नयी दिल्ली, 23 जून : ‘द हिंदू’ अखबार के लिए कई दशकों तक काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार बी. मुरलीधर रेड्डी का निधन हो गया. वह 64 वर्ष के थे. रेड्डी का बीमारी के कारण शनिवार रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया.

उनके परिवार में पत्नी व ‘पीटीआई की पूर्व पत्रकार अपर्णा श्रीवास्तव और बेटा मनन हैं. ‘द हिंदू’ के लिए कई दशकों तक काम करने के दौरान वह पाकिस्तान और श्रीलंका में इसके संवाददाता भी रहे. यह भी पढ़ें : Pune Road Accident: पुणे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

रेड्डी को करीब तीन महीने पहले मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर असर डालने वाली मोटर न्यूरोन डिजीज (एमएनडी) से पीड़ित होने का पता चला. लेकिन अभी एमएनडी का कोई ज्ञात उपचार नहीं है. रेड्डी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक महीने पहले जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था.