कोझिकोड, आठ अगस्त दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वापस आ रहे शरुफुद्दीन पिलासेरी की अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ पीपीई किट पहनकर ली गयी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। लेकिन, शरुफुद्दीन के लिए यह अंतिम यात्रा साबित हुई ।
उड़ान से पहले पिलासेरी (35) ने फेसबुक पेज पर एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें उन्होंने शीर्षक दिया ‘बैक होम’। हालांकि, हादसे में उनकी मौत हो गयी ।
सेल्फी में देखा जा सकता है कि विमान में पिलासेरी और उनका परिवार पीपीई किट पहने हुए थे और फेस शील्ड लगाए हुए थे।
कोझिकोड में विमान हादसे में पिलासेरी की मौत हो गयी और गंभीर रुप से घायल उनकी पत्नी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में मामूली रूप से घायल हुई बेटी को दादा-दादी को सौंप दिया गया ।
यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या 26 हुई, सीएम पिनारयी विजयन ने की पुष्टि.
साहिरा बानू (29) के लिए भी यह त्रासद यात्रा रही। वह सरकारी नौकरी करना चाहती थीं और अपने तीन बच्चों के साथ लौट रही थीं।
वह करीब 10 महीने पहले ही दुबई गयी थीं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए विमान से वतन वापस लौट रही थीं। उनके साथ उनके तीनों बच्चे भी थे।
हादसे में बानू और 10 महीने के उनके बेटे की मौत हो गयी। दो बच्चों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY