जम्मू, 12 सितंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार को हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया, जिससे सीमावर्ती जिले में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रयास विफल हो गये।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बरामद किए गए हथियारों में छह मैगजीन और 70 कारतूस, 11 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, दो बैटरी, दो झंडे, एक मोबाइल फोन, एक चार्जर और एक पेन ड्राइव के साथ तीन चीनी पिस्तौल शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि मेंढर सेक्टर में स्थानीय पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान आतंकवादियों के दो नजरबंद सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि एक विशेष सूचना पर यह अभियान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों के साथ-साथ अन्य विध्वंसक सामग्री को खोजने के लिए शुरू किया गया था, जिसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से तस्करी कर लाया गया था।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘सामग्री को विध्वंसक गतिविधियों के लिए अग्रिम इलाके से अंदरूनी इलाके में ले जाया जाना था।’’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY