जरुरी जानकारी | प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण भौतिक रूप से सुनवाई पर निलंबन दो दिसंबर तक जारी रखेगा

नयी दिल्ली, 20 नवंबर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए भौतिक रूप से सुनवाई का निलंबन दो दिसंबर तक जारी रखने का निर्णय किया है।

सैट ने कहा कि जो भी अंतरिम आदेश हैं, वह अगली सुनवाई तक अमल में रहेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

न्यायाधिकरण ने अधिसूचना में कहा, ‘‘...न्यायाधिकरण का न्यायिक कार्य (भौतिक सुनवाई) दो दिसंबर तक निलंबित रहेगा।’’

हालांकि प्रशासनिक कार्यों के लिये कार्यालय खुले रहेंगे।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

अधिसूचना के अनुसार न्यायाधिकरण 23 नवंबर से वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये अगले आदेश तक पूर्वाह्न 11.30 से शाम 4.30 बजे तक सुनवाई करेगा।

अगर कोई मामला 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुनवाई के लिये निर्धारित है, उस पर सुनवाई की तिथि 22 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच फिर से निर्धारित होगी।

इससे पहले, न्यायाधिकरण ने भौतिक रूप से सुनवाई 20 नवंबर तक निलंबित रखने का निर्णय किया था।

सैट ने कहा कि अत्यंत जरूरी मामले में संबंधित पक्ष निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामला दर्ज करा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)