Ramayana Screening: संसद भवन में “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
संसद भवन में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी. फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, दो फरवरी : संसद भवन में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी. फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से विशेष आमंत्रित व्यक्ति भी शामिल होंगे.
गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "यह सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कथा का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन करती है." ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ भारत में 24 जनवरी को मूल अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज हुई थी. फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होनी थी. हालांकि ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाने की व्यवस्था बनाने के लिए रिलीज की तारीख बदल दी गई थी. यह भी पढ़ें : BMC Budget 2025-26: मुंबईकरों के लिए 4 फरवरी को खुलेगा खजाना! देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी का पेश होगा बजट
‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है. फिल्म भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रदर्शित की गई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी. 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

