देश की खबरें | निषिद्ध क्षेत्र में निवासियों, नागरिक रक्षा कर्मचारियों के बीच हाथापाई ; एक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 22 जून पश्चिम दिल्ली के नारायणा के एक निषिद्ध क्षेत्र में बाशिंदों और वहां तैनात नागरिक रक्षा कर्मियों के बीच तब हाथापाई हो गयी जब कुछ लोगों ने वहां से बाहर जाने की कोशिश की ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हाथापाई में नागरिक रक्षा के एक कर्मचारी के घायल होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | राहतभरी खबर, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 55.77% हुई.

उन्होंने बताया कि घटना रविवार को दिन में 12 बजे के करीब हुई जब निषिद्ध क्षेत्र के कुछ निवासी वहां पर अनाज वितरण के समय बाहर जाने के लिए आक्रोशित हो गए । बाहर निकलने से रोके जाने पर उन्होंने बहस शुरू कर दी और इसके बाद निवासियों और नागरिक रक्षा कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वहां पर मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल और नागरिक रक्षा कर्मचारी के एक सदस्य ने हमें बताया कि अनाज वितरण के समय निषिद्ध क्षेत्र के कुछ बाशिंदे बाहर जाना चाहते थे। इलाके को बंद करने के लिए टिन की चादरों को उन्होंने हटा दिया और हाथापाई के समय भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान नागरिक रक्षा का एक कर्मचारी घायल हो गया।’’

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने पुरी में रथयात्रा निकालने के लिए कुछ प्रमुख शर्तों के साथ दी इजाजत : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि नागरिक रक्षा कर्मचारी सूरज कुमार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता और महामारी कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि निषिद्ध क्षेत्र संपूर्णानंद भारती के एक निवासी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया और आगे जांच की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)