नामीबिया ने नौ विकेट पर 155 रन बनाये और स्कॉटलैंड ने नौ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।
कप्तान रिची बेरिंगटन ने 35 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये माइकल लीस्क) 17 गेंद में 35 रन) के साथ 74 रन की साझेदारी की । स्कॉटलैंड की चार टी20 मैचों में नामीबिया पर यह पहली जीत है ।
स्कॉटलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से एक अंक मिला था । अब वह तीन अंक लेकर शीर्ष पर है । आस्ट्रेलिया और नामीबिया के दो अंक हैं । नामीबिया ने ओमान को पहले मैच में सुपर ओवर में हराया था ।
आस्ट्रेलिया का सामना शनिवार को इंग्लैंड से होगा ।
कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 30 गेंद में 52 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये जेन ग्रीन (28) के साथ 51 रन जोड़े । इसकी मदद से नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 155 रन बनाये ।
इरास्मस ने 14 रन देकर दो विकेट लिये । स्कॉटलैंड का स्कोर एक समय 11 ओवर में चार विकेट पर 73 रन था लेकिन बेरिंगटन और लीस्क ने टीम को जीत तक पहुंचाया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY