कोलकाता, एक नवंबर दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को रविवार को उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम होने के बाद रक्त चढ़ाया गया। 25 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से यहां के एक निजी अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है।
उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव के कारण गिरा था, जो अब रक्त चढ़ाने के बाद स्थिर हो रहा है, जबकि डॉक्टर उन्हें एक और डायलिसिस देने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार से यह तीसरा डायलिसिस होगा।
डॉक्टर ने कहा, ‘‘हालांकि उनका हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव से गिरा, जो अब थोड़ा ठीक हो गया है। उनके प्लेटलेट्स बढ़ गए हैं, उन्हें खून चढ़ाया गया है। उनका हीमोग्लोबिन भी अब स्थिर हो रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि रक्तस्राव के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ हल्के परिवर्तन हुए हैं, इसलिए हम उन्हें आज डायलिसिस दे सकते हैं।"
यह भी पढ़े | Rajasthan Gujjar Protest: आंदोलनकारियों ने भरतपुर में ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.
दिग्गज अभिनेता पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर पर हैं।
गौरतलब है कि चटर्जी को छह अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य जटिलताएं पैदा हो गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY