देश की खबरें | शशिकला की जेल से रिहाई अदालत के आदेश, जेल मानदंडों के अनुसार होगी: बोम्मई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 नवम्बर कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी वी के शशिकला की रिहाई अदालत के फैसले और जेल के मानदंडों के अनुसार होगी।

शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में यहां जेल की सजा काट रही है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार हुई सख्त, शनिवार से पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लागू.

शशिकला की रिहाई पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘जो भी निर्णय है ... निर्णय में स्थितियां, साथ ही जुर्माना और सजा के संबंध में, और जेल के मानदंड (रिहाई) तय करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सब कुछ केवल कानून के अनुसार होगा।’’

यह भी पढ़े | Tina Dabi, Athar Khan File Divorce: IAS कपल टीना डाबी और अतहर खान ने फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, 2018 में हुई थी शादी.

आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल की सजा काट रही शशिकला ने बुधवार को बेंगलुरु की अदालत में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा और जल्द ही उनकी रिहाई होने की उम्मीद है।

शशिकला के वकील राजा सेंतुर पांडियन ने बताया था कि 10 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि बेंगलुरु की अदालत में जमा कराई गई।

उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द रिहा होंगी, यह रिहाई पूर्व निर्धारित तारीख 27 जनवरी 2021 से पहले होगी।’’

उल्लेखनीय है कि संपत्ति मामले में शशिकला के साथ उनके दो रिश्तेदार भी बेंगलुरु की परापन्ना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में चार साल सामान्य कारावास की सजा काट रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)