देश

Madhya Pradesh: कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार हुई सख्त, शनिवार से पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लागू

मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है. यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की.

Madhya Pradesh: कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार हुई सख्त, शनिवार से पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लागू
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI/File)

मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है. यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की. चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा. रात के समय कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भारवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारी निर्बाध रुप से आ जा सकेंगे.

चौहान ने बताया कि राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे. नवमीं से 12वीं तक के छात्र मार्गदर्शन लेने के लिए विद्यालय जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पर्यटन की गाथा का प्रचार-प्रसार करेंगी महिला बाइकर्स

ज्ञात हो कि राज्य में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसको लेकर हर कोई चिंतित है. इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने पांच जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).