भुवनेश्वर, दो फरवरी ओडिशा में रविवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और घरों में सरस्वती पूजा मनाई गई।
ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने प्रार्थना की कि देवी सरस्वती सभी के जीवन को ज्ञान, खुशी, शांति और समृद्धि से भर दें।
माझी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “ज्ञान की देवी मां सरस्वती के आशीर्वाद से विद्यार्थियों का जीवन ज्ञान के प्रकाश से आलोकित हो। सभी का जीवन खुशी, शांति और समृद्धि से भरा हो।”
यह दिन पुरी में रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत का भी प्रतीक है।
रंग-बिरंगे परिधान पहने विद्यार्थियों ने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और कार्यालयों में देवी की पूजा-अर्चना की तथा सामुदायिक पूजा-अर्चना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY