देश की खबरें | सारा अली खान ने पारंपरिक भारतीय पोशाक में कान रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

नयी दिल्ली, 17 मई अभिनेत्री सारा अली खान ने पहली बार कान फिल्म महोत्सव में शिरकत की और इस दौरान वह रेड कार्पेट पर पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आईं।

सारा 76वें प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया लहंगा पहने नजर आईं।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर तस्वीरें भी साझा कीं।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी लेबनीज के फैशन डिजाइनर निकोलस जेब्रान के ‘थाई-हाई स्लिट’ वाले सफेद रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम’ पर तस्वीरें साझा कीं।

वहीं पहली बार रेड कार्पेट पर चलीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ‘फोवरी’ के गाउन में नजर आईं।

आने वाले दिनों में अदाकारा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अनुष्‍का शर्मा भी कान फिल्‍म महोत्सव के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)