स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजराइली हमलों में 22 अन्य लोग मारे गए, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है जो अभी एक साल की भी नहीं हुई थी। हमले में घायल हुई बच्ची की मां ने अपनी बेटी को दफनाए जाने से पहले उसे गले लगाया, जो अब भी खून से सनी नीली और सफेद पोशाक में थी।
पिछले महीने इजराइल द्वारा युद्धविराम समाप्त किए जाने के बाद हमास पर बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव बनाने के वास्ते इजराइली बलों ने हाल के हफ्तों में गाजा के आधे से अधिक क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।
रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व की तरह (इजराइली सेना) उन क्षेत्रों से नहीं हटने जा रही है जिन्हें खाली करा दिया गया है और कब्जा कर लिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सेना लेबनान और सीरिया की तरह गाजा में किसी भी अस्थायी या स्थायी स्थिति में दुश्मन और (इजराइली) समुदायों के बीच सुरक्षा प्रदान करने के लिए ढाल के रूप में सुरक्षा क्षेत्रों में बनी रहेगी।’’
इजराइल ने पिछले साल हिज्बुल्ला समूह के साथ युद्धविराम के बाद लेबनान के कुछ क्षेत्रों से हटने से भी इनकार कर दिया है और राष्ट्रपति बशर असद को उखाड़ फेंकने के बाद उसने दक्षिणी सीरिया में एक ‘बफर जोन’ (संवेदनशील इलाकों को बाहरी दबावों से बचाने के लिए बनाया गया तटस्थ क्षेत्र) पर कब्जा कर लिया है।
उसका कहना है कि वह हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ऐसे क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए रखेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY