नवलनी राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक हैं।
एक सप्ताह पहले साइबेरिया से मास्को वापस आते समय वह विमान में ही बीमार पड़ गए थे। इसके बाद, विमान को आपात स्थिति में ओम्स्क शहर में उतार कर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पिछले सप्ताहांत उन्हें बर्लिन के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां डॉक्टरों को उनके शरीर में ऐसे रसायन के संकेत मिले जिनसे जहर दिए जाने का शक पैदा हुआ।
बर्लिन के अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि नवलनी की हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन उनकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
अस्पताल के अनुसार जहर की तीव्रता के कारण यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि लंबे समय के लिए नवलनी पर इसके परिणाम क्या होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY