विदेश की खबरें | रूस की अदालत ने प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता व निर्देशक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रोदन्यांस्की और वैरीपायेव के खिलाफ अदालत में शुरूआती सुनवाई 27 अप्रैल को हुई थी।

अदालत की प्रेस सेवा के मुताबिक, रोदन्यांस्की और वैरीपायेव रूस से बाहर हैं और उनका प्रत्यर्पण होने पर रूस के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।

रूस के गृह मंत्रालय ने वैरीपायेव को संघीय वांछित सूची में शामिल कर दिया है।

कीव में पैदा हुए रोदन्यांस्की हाल के दशकों में रूसी सिनेमा को गहरे तक प्रभावित करने वाली शख्सियत रहे हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद उन्होंने रूस छोड़ दिया था और बार-बार युद्ध के खिलाफ आवाज़ भी बुलंद की है।

अक्टूबर 2022 में रूस के न्याय मंत्रालय ने रोदन्यांस्की को ‘विदेशी एजेंट’ करार दिया था।

जाने-माने नाटककार, निदेशक और अभिनेता वैरीपायेव कई सालों से पोलैंड के वारसॉ में रह रहे हैं और वहीं काम कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ आवाज़ उठाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)