विदेश की खबरें | रूस ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच की हिरासत तीन महीने बढ़ाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि अमेरिकी नागरिक गेर्शकोविच को 30 अगस्त तक कैद में रखने का आदेश दिया गया।

उन्हें मार्च में रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने, उनके नियोक्ता और अमेरिकी सरकार ने आरोपों से इनकार किया है।

मंगलवार की अदालत की सुनवाई पहले से घोषित नहीं थी और पूरे मामले को गोपनीयता से निपटाया गया।

रूस के अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया है कि जासूसी के आरोपों में उन्होंने कौन से सबूत जुटाये हैं।

गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं, और उनकी गिरफ्तारी पर पश्चिमी देशों में आक्रोश देखा गया।

अमेरिका सरकार ने गेर्शकोविच की हिरासत को गलत बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्हें मॉस्को की लेफोर्तोवो जेल में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)