विदेश की खबरें | रूस, चीन चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं : बाइडेन

बाइडेन ने निधि जुटाने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम को शुक्रवार रात संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि उन्होंने किसी तरह का कोई सबूत या सटीक जानकारी नहीं दी।

बाइडेन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘...मैं अब जानता हूं कि क्योंकि मुझे फिर से गोपनीय सूचना मिल रही है। रूस अब भी इसमें लगा हुआ है। वह हमारी चुनाव प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका में Covid-19 के आकड़े 36 लाख के पार, अब तक 1.38 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘चीन और अन्य देश भी इसमें लगे हुए हैं।’’

व्हाइट हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बाइडेन के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फोन करने पर बाइडेन के प्रवक्ता ने और जानकारियां अभी देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

साथ ही, बाइडेन ने फिर आरोप लगाया कि ट्रंप डाक विभाग का वित्त पोषण रोकने की कोशिश कर सकते हैं ताकि वे मतपत्रों से चुनाव न करा सकें।

एपी गोला सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)