एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चा तेल कीमतों के उच्च स्तर से नीचे आने के साथ रुपये में यह तेजी आई।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 20 जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चा तेल कीमतों के उच्च स्तर से नीचे आने के साथ रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार, हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से सतत पूंजी निकासी ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.98 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 77.87 के दिन के उच्चतम स्तर और 78.03 के निम्नतम स्तर को छूआ। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव 78.05 रुपये के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा विनिमय एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘घरेलू और वैश्विक शेयरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद रुपया वृहत दायरे में मजबूत हुआ। फेडरल रिजर्व ने आर्थिक वृद्धि दर 1.7 प्रतिशत से नीचे रहने का अनुमान जताया है।’’

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 237.42 अंक चढ़कर 51,597.84 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत घटकर 104.31 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.11 प्रतिशत बढ़कर 112.99 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,217.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में सुधार हुआ। हालांकि, मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए दुनिया के विभिन्न केंद्रों बैंकों के अधिक आक्रामक तरीके से दरों में बढ़ोतरी, धीमी वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर और मंदी के जोखिम की चिंताओं ने तेजी को सीमित रखा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).