जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 85.66 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 85.66 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, सात जुलाई विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 85.66 प्रति डॉलर पर आ गया।
अमेरिका के अपने व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क बढ़ोतरी की समय-सीमा नौ जुलाई से पहले नए समझौते करने का दबाव रविवार को बढ़ा दिया और देशों को धमकी दी है कि एक अगस्त से उच्च शुल्क लागू हो सकते हैं। इससे रुपये पर और दबाव पड़ेगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.53 पर खुला। बाद में 85.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 85.40 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.08 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंक की गिरावट के साथ 83,262.23 अंक पर जबकि निफ्टी 53.75 अंक फिसलकर 25,407.25 अंक पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

