एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.70 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नरमी तथा अमेरिकी मुद्रा की बढ़ती मांग का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.70 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 27 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नरमी तथा अमेरिकी मुद्रा की बढ़ती मांग का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी पूंजी प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.64 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान उसने 83.62 से 83.71 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया और अंत में 83.70 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.66 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.30 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 629.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).