एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 25 पैसे गिरकर 74.93 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 74.93 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 25 पैसे गिरकर 74.93 पर बंद

मुंबई, सात जुलाई आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 74.93 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और अन्य वैश्विक मुद्राओं के बदले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट रही। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों के नरम रहने और विदेशी पूंजी के प्रवाह बरकरार रहने की स्थिति ने गिरते रुपये को थाम लिया।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 74.74 के स्तर पर कमजोर खुला। बाद में इसमें और गिरावट देखी गयी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में इसने 74.68 के उच्चतम और 74.97 के निम्नतम स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

कारोबार के अंत में यह पिछले बंद के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.68 पर बंद हुआ था।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 348.35 करोड़ रुपये की लिवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.58 प्रतिशत गिरकर 42.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या सात लाख को पार कर चुकी है जबकि इससे मरने वालों की संख्या 20,160 तक पहुंच चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).