शिलांग, आठ जून कांग्रेस विधायक रोनी वी लिंगदोह को बृहस्पतिवार को मेघालय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।
राज्य विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एक अन्य कांग्रेस विधायक सालेंग ए संगमा को बृहस्पतिवार पूर्वाह्न से विपक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दी गई।
एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि मेघालय विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सदस्य रोनी वी लिंगदोह को आठ जून की पूर्वाह्न से सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी है।
साठ-सदस्यीय सदन में विपक्ष में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पांच-पांच विधायकों के अलावा ‘वॉइस ऑफ द पीपल्स’ पार्टी के चार विधायक हैं।
विधानसभा की 59 सीट के लिए चुनाव फरवरी में, जबकि एक सीट के लिए चुनाव 10 मई को कराया गया था।
सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 26 सीट पर जीत हासिल की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY