श्रीनगर, छह नवंबर अधिकारियों ने सोमवार को यहां कहा कि पहली बार अमरनाथ गुफा तक वाहन पहुंच गए हैं जहां सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर में स्थित इस गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार किया है।
अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में डुमेल से बालटाल आधार शिविर के रास्ते अमरनाथ गुफा तक सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने बहुत बड़ा काम पूरा किया है और अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास बना दिया है।
अधिकारियों के अनुसार वाहनों का पहला जत्था मंदिर तक पहुंच गया है।
बीआरओ को पिछले साल गुफा मंदिर तक जाने वाले दोहरे मार्गों का रख-रखाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट बीकन’ में अमरनाथ यात्रा मार्ग की बहाली और सुधार का काम शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY