देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती को और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा किया जाए :अधीर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, चार अक्टूबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ‘लिव इन पार्टनर’ रही रिया चक्रवर्ती को और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा करने की रविवार को मांग की।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सुशांत की हत्या की आशंका को शनिवार को खारिज करते हुए इसे ‘‘फंदे से लटक कर खुदकुशी’’ करने का मामला बताया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.

चौधरी ने सुशांत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ पहलू की जांच के सिलसिले में रिया की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले कहा था कि अभिनेत्री को बेवजह फंसाया जा रहा है।

उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि वह (रिया) एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ का शिकार हुई है।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया , ‘‘अब भाजपा का दुष्प्रचार तंत्र एम्स की फॉरेंसिक टीम पर आरोप लगा सकता है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रिया द्वारा रचे जाने के आरोप को अमान्य ठहरा दिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सुशांत जी की मृत्यु से दुखी हैं लेकिन एक महिला को आरोपी के रूप में फंसा कर उन्हें (सुशांत को) सम्मानित नहीं किया जा सकता। मैंने पहले ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला है, उन्हें और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा किया जाना चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई है। ’’

रिया को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई को अपनी समग्र चिकित्सा-कानूनी राय में फॉरेंसिक डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने ‘‘जहर दिए जाने और गला दबाकर’’ राजपूत की हत्या किये जाने की आशंका को खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)