देवरिया (उत्तरप्रदेश), एक जुलाई थाने में शिकायत दर्ज कराने गयी मां बेटी के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले पुलिस निरीक्षक की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को 25 हजार रूपये इनाम की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि निरीक्षक भीष्म पाल सिंह को सलेमपुर थाने में तैनाती के दौरान निलंबित किया गया था। वह मंगलवार से फरार है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गयी है।
यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले पाए गए: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
महिला और उसकी बेटी भटनी थाने में 22 जून को भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराने गयी थीं, जहां सिंह प्रभारी के रूप में तैनात था। वह अपने कार्यालय में अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
सिंह की अश्लील हरकत से क्षुब्ध लड़की ने उसका वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को वायरल हो गया। उसके बाद पीड़िता की शिकायत पर सिंह के खिलाफ भटनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
सिंह को डयूटी के दौरान कर्तव्य पालन नहीं करने के लिए 26 जून को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया था।
लडकी ने वह वीडियो परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। मंगलवार को वीडियो वायरल होने पर मीडिया में इसे लेकर हलचल मची, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई।
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी को भेजे पत्र में इस प्रकरण में जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY