ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर, 2023 में चार प्रतिशत रही जबकि नवंबर में यह 3.9 प्रतिशत थी।
खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के पीछे तंबाकू एवं शराब उत्पादों की कीमतों में तीव्र वृद्धि की अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद बैंक ऑफ इंगलैंड के रुख पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।
ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने वर्ष 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति के 11 प्रतिशत पर पहुंचने के बाद सख्ती दिखाते हुए इसे नीचे लाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखा था। हाल ही में उसने ब्याज दर में वृद्धि पर लगाम लगाई है। फिलहाल ब्याज दर 15 साल के उच्चस्तर 5.25 प्रतिशत पर है।
तमाम अर्थशास्त्री मानकर चल रहे थे कि ब्रिटेन में दिसंबर की खुदरा मुद्रास्फीति 3.8 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। ऐसे में इसका चार प्रतिशत रहना अधिक चौंकाता नहीं है।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY