शुक्रवार को मांगी गई अपनी माफी में, बोबर्ट ने उमर की उस आलोचना पर कुछ नहीं कहा कि बोबर्ट ने अमेरिकी कैपिटल में उनके साथ हुई मुलाकात के बारे में कहानी बनाई।
बोबर्ट ने ट्वीट किया, “मैं मुस्लिम समुदाय के हर व्यक्ति से माफी मांगती हूं जिसे सांसद उमर के बारे में मेरी टिप्पणी से मैंने आहत किया हो। मैंने उनसे सीधे बात करने के लिए उनके कार्यालय में संपर्क करने की कोशिश की। इस अनावश्यक बात के अलावा ध्यान केंद्रित करने के लिए बहुत सारे नीतिगत अंतर के मुद्दे हैं।”
पैट्रियटटेक्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप के अनुसार, बोबर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि वह और एक कर्मचारी कैपिटल की सीढ़ियों पर थे जब एक पुलिस अधिकारी उनकी तरफ दौड़ता आ रहा था। उन्होंने कहा कि हमने जब मुड़कर देखा तो उमर को उनके पीछे खड़ा देखा।
बोबर्ट ने याद करते हुए कहा, “उनके पास कोई थैला नहीं था। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।” उनकी इस बात पर दर्शक हंस रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “और मैंने कहा, देखो जिहाद दस्ते ने आज काम पर आने का फैसला किया है।”
उमर ने बृहस्पतिवार शाम को ट्वीट करते हुए कहा था कि यह सारी कहानी बनाई गई है और कहा , “दुखद है कि उन्हें लगता है कि कट्टरता सामान्य बात है।”
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY