कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉटिल्ड डेलबॉस ने बताया कि पहले से संकटों में घिरी कंपनी के समक्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थितियां अधिक प्रतिकूल हो गयीं। इसके कारण पहली छमाही में उसकी वैश्विक बिक्री धराशायी हो गयी और इसमें 35 प्रतिशत की गिरावट आयी।
इससे पहले पिछले साल की पहली छमाही में कंपनी को करीब एक अरब यूरो का लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
डेलबॉस ने कहा, ‘‘हम जिस मौजूदा स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं, उसने कंपनी के पहले छमाही के वित्तीय परिणाम पर व्यापक असर डाला है और पहले से जारी संकटों को बढ़ाया है।’’
कंपनी ने जारी अनिश्चितता को देखते हुए पूरे साल के लिये कोई अनुमान जाहिर नहीं किया है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.
रेनॉ की जापान की वाहन कंपनी निसान के साथ साझेदारी है। निसान भी वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही है।
निसान ने स्पेन और इंडोनेशिया में संयंत्रों को बंद करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियां अपने पूर्ववर्ती कार्यकारी कार्लोस घोसन को लेकर छवि के संकट से भी जूझ रही हैं।
घाटे की खबर के बाद रेनॉ का शेयर करीब नौ प्रतिशत गिर गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY