एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ की मांग 7 प्रतिशत प्रीमियम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में मंगलवार को चौथे दिन भी जोरदार मांग रही।यह अपने मूलभूत मूल्य के मुकाबले 7 प्रतिशत प्रीमियम मूल्य पर चल रहा था ।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ की मांग 7 प्रतिशत प्रीमियम पर

मुंबई, 26 मई शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में मंगलवार को चौथे दिन भी जोरदार मांग रही।यह अपने मूलभूत मूल्य के मुकाबले 7 प्रतिशत प्रीमियम मूल्य पर चल रहा था ।

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू पिछले सप्ताह शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरईके प्रीमियम में मंगलवार को औसतन 12.07 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा था जो इसके मूलभूत मूल्य से 7 प्रतिशत से अधिक ऊंचा है।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस WhatsApp, Facebook, Twitter, TikTok पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

ऐसे समय जब भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक जैसी कंपनियां अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बाजार मूल्य से 5-6 प्रतिशत कम भाव पर बेच रही हैं, आरआईएल के आरई के प्रीमियम भाव में तेजी देखी जा रही है।

आरआईएल-आरई का मात्रा-भारांश आधारित औसत मूल्य मंगलवार को 183.75 रुपये रहा।

राइट्स ऐंटाइटलमेंट का मूलभूत मूल्य रिलायंस शेयर के बाजार भाव और उसके राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। आरआईएल का मात्रा भारांकित शेयर मूल्य मंगलवार को 1,428.70 रुपये था जबकि कंपनी ने राइट इश्यू के लिये 1,257 रुपये दाम रखा है। इस प्रकार आरई का मूलभूत मूल्य 171.10 रुपये बन रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).