देश की खबरें | कांग्रेस नेता कविता रेड्डी, अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े के बीच सुलह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, सात सितम्बर फिल्म अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े ने हमला करने और गाली-गलौज करने के मामले में कांग्रेस नेता कविता रेड्डी की माफी को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद सोमवार को दोनों के बीच सुलह होती दिखी।

पुलिस ने संयुक्ता हेगड़े की शिकायत पर कांग्रेस नेता रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | Indian Army Returns 13 Yaks, 4 Calves to China: भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली, विवाद के बीच LAC से भटके 17 पशु चीन को लौटाए.

शहर के एक पार्क में कसरत के कपड़े पहनकर व्यायाम करने पर हेगड़े पर सवाल उठाने और उनसे बदसलूकी के मामले में रेड्डी ने एक दिन पहले माफी मांग ली थी। हेगड़े ने आज कहा कि उन्होंने माफी कबूल कर ली है और उम्मीद जताई कि अब यह घटना पीछे छूट चुकी है।

घटना चार सितम्बर की है। रेड्डी ने कथित तौर पर ‘शालीन’ कपड़े नहीं पहनने पर पार्क में हेगड़े पर हमला कर दिया था।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypoll 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 दिन में 16 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा.

बाद में अभिनेत्री ने घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर डाला और कहा, ‘‘यह समय है कि समाज पहनावे, आने-जाने और कामकाज के तरीकों पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोके।’’

पुलिस के अनुसार हेगड़े ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि रेड्डी ने उनकी लज्जा भंग की और उन पर हमला किया, जिसके आधार पर यह यह मामला दर्ज किया गया है।

रेड्डी ने रविवार को अपने माफीनामे में कहा, ‘‘किसी को किसी महिला को यह बताने का हक नहीं है कि क्या पहने और कैसे बर्ताव करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा मोरल पुलिसिंग का विरोध किया है। मेरा मानना है कि मैंने जो किया, उसे भी इसी तरह देखा गया। कहासुनी में अंतत: मैंने आक्रामक प्रतिक्रिया दी जो एक भूल थी।’’

हेगड़े ने अपने जवाब में कहा, ‘‘माफी स्वीकार है कविता रेड्डी। मुझे उम्मीद है कि हम अब घटना को पीछे छोड़कर मिलकर आगे बढ़ सकते हैं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षित महसूस करा सकते हैं।’’

हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि रेड्डी ने कई घंटों के बाद माफी मांगी लेकिन घटना के बारे में अपने एक भी पोस्ट को नहीं हटाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)