देश की खबरें | सगे भाइयों ने मजारों पर की तोड़फोड़, गिरफ्तार

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 24 जुलाई बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके में रविवार को मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने भगवा रंग की पगड़ी और माला पहनी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली मार्ग पर स्थित जलाल शाह की मजार पर मोहम्मद कमाल और उसके भाई मोहम्मद आदिब ने तोड़फोड़ कर चादरें और पर्दे जला दिये।

दोनों शेरकोट इलाके के निवासी हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘हमे यह भी पता चला है कि इन दोनों ने सुबह के समय घोसियावाला इलाके में स्थित एक और मजार तथा कुतुब शाह की मजार पर भी तोड़फोड़ की थी।’’

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)