जरुरी जानकारी | आरबीआई ने कर्ज-बिक्री के नियमाों का व्यापक मसाौदा जारी किया

मुंबई, आठ जून रिजर्व बैंक ने सोमवार को कर्ज की बिक्री को लेकर नियमाों का एक व्यापक मसाौदा पेश किया। ये नियमित भुगतान वाले कर्ज या अटके पड़े कर्ज अथवा फंसा कर्ज (एनपीए) हो सकते हैं।

कर्ज के लिये बाजार को व्यापक बनाने के प्रयास के तहत आरबीआई ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

आरबीआई ने कहा कि कर्जदाता किसी भी कारण से कर्ज की बिक्री कर सकते हैं। इसमें अपने कर्ज को संतुलित करने के लिये रणनीतिक बिक्री या फंसे कर्ज का निपटान करने के लिये उसका समाधान शामिल हैं।

फिलहाल सभी प्रकार के कर्ज की बिक्री के लिये जो दिशानिर्देश हैं, वे आरबीआई के विभिन्न परिपत्रों से निर्देशित हैं और बिख्ररे हैं।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: क्या आज खुलेगी आपकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

केंद्रीय बैंक ने वितरित कर्ज की बिक्री के लिये व्यापक रूपरेखा का खाका जारी करते हुए कहा, ‘‘बैंक कर्ज के लिये गतिशील द्वितीयक बाजार उससे संबद्ध ऋण जोखिम कीमत की खोज सुनिश्चित करेगा....।’’

इस पर संबंधित पक्ष 30 जून तक आरबीआई को अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)