देश की खबरें | राव की चिकित्सा स्थिति पर करीबी नजर रखे जाने की जरूरत: अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त बम्बई उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल एक रिपोर्ट में मुंबई के नानावती अस्पताल ने कहा है कि एल्गार परिषद मामले में आरोपी कवि वरवर राव की चिकित्सा स्थिति पर करीबी नजर रखे जाने की जरूरत है।

न्यायमूर्ति अमजद सईद और न्यायमूर्ति अभय आहूजा की एक पीठ के समक्ष 17 अगस्त को दाखिल एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 81 वर्षीय कवि की ‘हाइपोनेट्रेमिया’ की स्थिति में सुधार है। हालांकि उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति में सुधार होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्‍थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.

हाइपोनेट्रेमिया, एक ऐसी बीमारी है जिसमें मस्तिष्क में सूजन आ जाती है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद राव का 16 जुलाई से नानावती अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

राव की जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में उच्च न्यायालय की एक अन्य पीठ ने अस्पताल अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति और उन्हें दिये जा रहे इलाज के बारे में एक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये थे।

गौरतलब है कि एल्गार परिषद-माओवादी संपर्क मामले में राव और नौ अन्य को गिरफ्तार किया गया था। शुरूआत में पुणे पुलिस ने इसकी जांच की और इसके बाद मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)