मुंबई, 13 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का बहुप्रतीक्षित समारोह हल्दी और मेंहदी समेत अन्य रस्मों के साथ बुधवार को बांद्रा के पाली हिल में स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में शुरू हो गया।
इस अवसर पर आलिया के पिता महेश भट्ट और रणबीर की मां नीतू कपूर समेत दोनों परिवारों के अन्य सदस्यों को इमारत में प्रवेश करते हुए देखा गया।
हालांकि, शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गयी है।
शादी समारोह से जुड़ी जानकारियां पाने के लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी इमारत के बाहर एकत्र हो गए हैं और वहां आने वाले मेहमानों की तस्वीरें खींचने में व्यस्त हैं।
शादी समारोह में आने वाले कुछ मेहमानों को पीले और हरे रंग की पोशाक में देखा गया, जिससे हल्दी और मेंहदी की रस्में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आलिया के सुरक्षा प्रभारी युसुफ इब्राहिम के मुताबिक टीम को चार-पांच दिनों तक सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया है।
इब्राहिम ने शादी समारोह के बारे में और अधिक जानकारी न देते हुए पीटीआई- से कहा, ''शादी वास्तव में हो रही है। परिवारों के सदस्यों का आना शुरू हो गया है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY