खेल की खबरें | राजस्थान रॉयल्स ने वर्चुअल कोचिंग शुरू की, डिजिटल क्रिकेट अकादमी एप बनाया

दुबई, 26 अगस्त राजस्थान रॉयल्स बुधवार को वर्चुअल कोचिंग शुरू करने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पहली फ्रेंचाइजी बन गयी, उसने डिजिटल क्रिकेट अकादमी एप्लीकेशन ‘द पवेलियन - व्हेयर प्लेयर मीट्स कोच’ बनाकर इसकी शुरूआत की।

इस एप को लाने का उद्देश्य सभी देशों के और सभी उम्र ग्रुप के प्रत्येक क्रिकेटर के कौशल को निखारना है, भले ही वह पेशेवर तौर पर खेल रहा हो या फिर मनोरंजन के लिये।

यह भी पढ़े | Former India Athlete Iqbal Singh Kills Mother and Wife in US: पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह ने अमेरिका में की पत्नी और मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इस एप को ‘यैलो पैंथर टेक्नॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड’ ने बनाया है।

इस एप को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा जो एंड्रोएड और आईओएस पर उपलब्ध होगा। यह एप उभरते हुए सभी क्रिकेटरों के लिये है जिन्हें राजस्थान रॉयल्स के ‘फर्स्ट-टीम’ कोचों से उनके खेल के बारे में व्यक्तिगत फीडबैक मिलेंगे जिसमें अमोल मजूमदार, साईराज बहुतुले, दिशांत याग्निक और स्टुफान जोन्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लश मैक्रम ने कहा, ‘‘मौजूदा समय ने सीखने के तरीके को बदल दिया है, ऐसा सभी खेलों में हुआ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस डिजिटल शुरूआत के जरिये हमारा लक्ष्य सभी क्रिकेटरों और दुनिया भर में खेल के सभी छात्रों के लिये सीखने का नया आयाम खोलना है। ’’

डिजिटल अकादमी से मिलने वाली पहले महीने की राशि को रॉयल्स राजस्थान फाउंडेशन को दान दिया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)