जयपुर, 16 अप्रैल राजस्थान के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को कहा कि सतत शहरी नियोजन पर राज्य सरकार का रवैया सकारात्मक है।
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान सरकार हरित इमारतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और वह इसके लिए नीतियां लाती रहेगी तथा डेवलपर की मदद करती रहेगी।’’
मंत्री सीआईआई इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
खर्रा ने कहा, ‘‘यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने पूर्वजों के ज्ञान को देखें, जिसमें प्रकृति को वास्तुकला के साथ एकीकृत किया गया था। इसके लिए तब जलवायु के अनुकूल और संसाधन कुशल स्थानीय और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया।’’
उन्होंने कहा कि हमारे सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में शुमार जल को संरक्षित किया जाना चाहिए और ऐसे उपाय अपनाए जाने चाहिए जिससे हर बूंद की बचत हो।
प्रमुख सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि विभाग राजस्थान भर में सतत विकास को प्रोत्साहित करने वाले प्रोत्साहनों की पेशकश करके ‘ग्रीन बिल्डिंग’ (हरित भवन) आंदोलन का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY