देश की खबरें | रेलवे ने आवश्यक कर्मियों के लिए मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवा बहाल की
जियो

मुंबई, 15 जून मुंबई की "जीवन रेखा" कही जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं लगभग तीन महीने बाद वापस पटरी पर लौट आयीं और रेलवे ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए चुनिंदा सेवाएं बहाल कर दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने ‘चुनिंदा उपनगरीय सेवाओं’ को मुख्य लाइन तथा हार्बर लाइन पर केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिये बहाल करने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना अस्पतालों के कोविड वार्डों में 24 घंटे के अंदर CCTV कैमरा लगाने के लिए दिया आदेश.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में राज्य द्वारा घोषित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये उपनगरीय रेल सेवायें शुरु कर दी गयी हैं। कोविड-19 से प्रभावित मुंबई को रेलवे के इस कदम से बड़ी राहत मिली है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे की 162 उपनगरीय सेवाएं सोमवार को फिर शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल राज्य सरकार द्वारा घोषित आवश्यक कर्मचारियों के लिए है। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना अस्पतालों के कोविड वॉर्ड में CCTV कैमरा लगाने के लिए आदेश दिया: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सड़क मार्ग की तुलना में कम समय में अपने कार्यालय पहुंचने की खुशी थी।

मुंबई में एक डॉक्टर ने आवश्यक कर्मचारियों के लिए स्थानीय ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने को बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं क्योंकि ट्रेनों से उनके कर्मचारियों को आने-जाने में आसानी होगी और उन्हें कोविड-19 से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने बताया कि पहली ट्रेन सुबह विरार से चर्चगेट के लिए रवाना हुई।

मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्य और हार्बर लाइनों पर 15 जून से चुनिंदा उपनगरीय ट्रेनों के परिचालन का निर्णय मानक संचालन पक्रिया और नियमों के तहत सिर्फ आवाजाही के लिए किया जाएगा।’’

इन ट्रेनों में 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता होती है लेकिन अभी सिर्फ 7,00 लोग ही ट्रेन में सवार हो सकते हैं। आंशिक तौर पर ट्रेनों का परिचालन बहाल होने से आवश्यक सेवाओं के 1.25 लाख कर्मियों को राहत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि पहचान पत्र के आधार पर कर्मचारियों को स्टेशनों पर प्रवेश दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 2786 नए मामले सामने आए और अब संक्रमितों की संख्या 1,10,744 हो गई। वहीं इस घातक बीमारी के कारण अब तक 4128 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)